बक्सर । इटाढ़ी रोड स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए विभिन्न कक्षाओं में पठन-पाठन कराया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा मंचित नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा राय की देखरेख में हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के निर्देशक प्रकाश पांडेय एवं उपनिर्देशक अमित पांडेय को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाध्यापिका निशा राय ने शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि “शिक्षक वह व्यक्ति हैं जो हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं।” वहीं, निर्देशक प्रकाश पांडेय ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु बिना ज्ञान कहां, उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।”
उपनिदेशक अमित पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा वह तपस्या है, जो जीवन को असफलता से सफलता की ओर ले जाती है।”
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments