बक्सर । शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य समारोह में डुमराँव नगर के हरि जी के हाता स्थित प्लस टू सीपीएस उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मो. अस्फाक को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, विद्यालय को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए डॉ. अस्फाक को यह सम्मान मिला। इससे पहले भी वे कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत हो चुके हैं।
सम्मान मिलने की खबर फैलते ही डुमराँव नगर सहित पूरे जिले में बधाइयों का तांता लग गया। शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने डॉ. मो. अस्फाक की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments