Ad Code

लखनऊ विश्वविद्यालय में गोमती बुक फेस्टिवल: बक्सर के लेखक रोहित दुबे ने छात्रों को दी जीवन और लेखन की प्रेरणा



बक्सर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित गोमती बुक फेस्टिवल के तहत शनिवार शाम लखनऊ विश्वविद्यालय में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में बिहार के बक्सर शहर के श्री कृष्ण नगर, चारित्रवन निवासी स्व. डॉ. बैजनाथ दुबे के पुत्र और युवा लेखक रोहित दुबे को बुक साइनिंग और पैनल डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया गया। रोहित दुबे न केवल लेखक हैं, बल्कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं।


लेखक रोहित दुबे ने अपनी चर्चित पुस्तक 30 Lessons Not Taught in School और नवीनतम कृति Letter to My Son पर आधारित संवाद में छात्रों से बातचीत की। शाम 4 से 6 बजे तक चले इस सत्र में छात्रों ने लेखन, प्रकाशन और जीवन कौशल से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका रोहित दुबे ने सरल और व्यावहारिक अंदाज में उत्तर दिया। उनकी अनुभव-प्रधान शैली ने सभी को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान ईटीवी न्यूज़ ने उनका विशेष इंटरव्यू भी रिकॉर्ड किया, जो शीघ्र प्रसारित होगा। बुक साइनिंग सत्र में रोहित ने प्रत्येक विद्यार्थी के लिए हस्ताक्षर और प्रेरक संदेश भी लिखे, जिससे छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उनसे जुड़ने का अवसर मिला।

रोहित दुबे ने छात्रों को यह संदेश दिया कि जीवन में विविध क्षेत्रों में संतुलन और निरंतर सीखना ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। गोमती बुक फेस्टिवल का यह सत्र विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और उत्साह का केंद्र बन गया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu