Ad Code

दिल्ली यूनिवर्सिटी और हैदराबाद में विद्यार्थी परिषद के शानदार जीत पर डुमरांव में एबीवीपी के छात्रों ने मनाया जश्न


बक्सर/ डुमरांव । दिल्ली यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद के ऐतिहासिक जीत के बाद आज डुमरांव के डी.के. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोशपूर्ण जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व शुभम सिन्हा और संचालन आतिश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक अविनाश पांडे, दीपक यादव और अतिथि सुजीत सिंह, संटु मित्रा, अभिषेक चौरसिया, प्रियांशु शुभम, अभिनंदन मिश्रा एवं विराज सिंह मौजूद रहे।


सैकड़ों छात्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम के दौरान छात्र-शक्ति की हुंकार कॉलेज परिसर में गूंज उठी। छात्रों ने नारे लगाते हुए कहा –
“कैंपस में गुंडागर्दी नहीं – पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए!”

अविनाश पांडे ने कहा कि यह जीत केवल दिल्ली और हैदराबाद विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के युवाओं का जनमत है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कैंपस से भ्रष्टाचार, दलाली और जातिवादी राजनीति का खात्मा हो। दीपक यादव ने चेतावनी दी कि छात्रों की ऊर्जा को दबाने की कोशिश करने वाले सावधान रहें, क्योंकि एबीवीपी की यह जीत साफ संदेश है कि छात्र अब किसी लालच, भय या प्रपंच में नहीं आएंगे।

संटु मित्रा ने बताया कि अब कैंपस में राजनीति जाति और पैसे पर नहीं चलेगी, बल्कि सिर्फ छात्रहित की आवाज गूंजेगी। सुजीत सिंह ने कहा कि कॉलेजों में भ्रष्टाचार और अन्याय का ताला टूटेगा। छात्रों ने संकल्प लिया कि उनका लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त कॉलेज परिसर होगा और शिक्षा और छात्रहित के मुद्दों पर कोई ढिलाई नहीं होगी।

जश्न के दौरान ढोल-नगाड़े, नारों और उत्साह के बीच छात्रों ने यह ऐलान किया कि –
“कैंपस हमारा है – निर्णय भी हमारा होगा!”

कार्यक्रम में सुनील यादव, राजा कुमार सहित सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि छात्रों की एकता परिवर्तन की गारंटी है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu