Ad Code

पूर्व विधायक प्रो. हृदय नारायण सिंह ने शुरू किया “साथी संवाद” अभियान, जनता की समस्याओं को सुना



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की नज़दीकी के बीच बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रो. हृदय नारायण सिंह ने शुक्रवार से “साथी संवाद कार्यक्रम” के तहत जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से प्रो. सिंह क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।


शुक्रवार को प्रो. सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बघेलवा, बेचनपुरवा, रोहिनिभान, रसूलपुर, देवीडेहरा, कठतर, कोचाढ़ि, बनारपुर समेत कई गाँवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने इस दौरान विकास की धीमी रफ्तार, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। लोगों ने पिछले दस वर्षों में विकास की गति को “चींटी की चाल” बताया और इस बार क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता जताई।


ग्रामीणों ने प्रो. सिंह से स्पष्ट रूप से उम्मीदवार बनने की मांग भी की। इस पर प्रो. सिंह ने कहा,
"हम अभी अपने साथियों और जनता से मिलकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और राय जान रहे हैं। आगे चलकर जैसा निर्णय हमारे साथी और क्षेत्र की जनता लेंगी, वही सर्वमान्य होगा।"

उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य कराए गए थे, लेकिन रखरखाव और मरम्मत की कमी के कारण कुछ अधूरे या जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने क्षेत्रवासियों से नाता नहीं तोड़ा और लगातार उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास करते रहे हैं।


साथी संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर रामेश्वर यादव, कमलेश सिंह, सुरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश नट, त्रिपुरारी सिंह, रामजी यादव, विनोद नट, जनार्दन सिंह, उत्तम चौधरी, अख़्तर आह्वान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह अभियान बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नई दिशा देने का संकेत देता है। आने वाले समय में यह देखना रोचक होगा कि प्रो. हृदय नारायण सिंह जनता की माँग और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किस दिशा में कदम उठाते हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu