बक्सर । भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक सतीश राजू, एवं भाजपा बक्सर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन के निर्देशानुसार भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
निर्णय के अनुसार, सुमित मानसिंह को भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर का जिला सह संयोजक और आमोद पाण्डेय को बक्सर जिला मीडिया सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।
भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि दोनों नेताओं को संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने का भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुमित मानसिंह और आमोद पाण्डेय अपने कार्यकाल के दौरान संगठन के नाम को और मजबूत करेंगे। उक्त निर्णय से भाजपा क्रीड़ा मंच के संगठन ढांचे को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments