बक्सर । जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित रामानंद मध्य विद्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल सिंह के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और आगंतुक अतिथियों ने शिक्षक रामलाल सिंह के शैक्षिक कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताते हुए उनके योगदान को सराहा।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाहनाज बेगम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहयोग से अशोक, चंपा, कनेर, ऑक्सीजन प्लांट सहित कुल ग्यारह पौधों का रोपण किया गया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, दक्षिण बिहार प्रांत के जनसंवाद सह प्रमुख शैलेश ओझा ने कहा,
"हमें किसी न किसी बहाने पौधारोपण जरूर करना चाहिए ताकि धरती हरी-भरी बनी रहे। विशेष अवसरों पर लगाए गए पौधों से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ता है, जिससे उनकी बेहतर देखभाल होती है।"
छोटा किसान संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यदि समय रहते वृक्षारोपण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिदर्शन वर्मा ने की और संचालन नौशाद अली ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अनिल कुमार, अशोक प्रसाद, शुभनारायण पाल, शौकत अली, जितेंद्र मिश्रा, दिलीप पाल, मु. जावेद, विमलेश ओझा, मु. आजाद, आलोक कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, मुर्तुजा अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यालय के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम न केवल शिक्षक सम्मान समारोह का हिस्सा था, बल्कि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी साबित हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments