बक्सर । रविवार को भाजपा के वरीय नेता एवं जिले के चर्चित फिजिशियन डॉ. राजेश मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के सरेंजा और सोनपा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बक्सर के लिए जारी की गई राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है, बल्कि उसका दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और एनडीए के प्रतिनिधि को चुनकर विधानसभा भेजेगी ताकि जिले में विकास की गाड़ी को रफ्तार मिल सके।
उन्होंने चौसा में थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना बक्सर के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जंगलराज के समय जहां सभी उद्योग-धंधे बंद हो गए थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने इसे गति दी है।
गौरतलब है कि डॉ. मिश्रा पिछले कई महीनों से जन चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित कर रहे थे। अब उन्होंने अपने अभियान का दायरा बढ़ाकर सीधा जनसंपर्क शुरू किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों से मिलकर उनकी राय जान सकें।
डॉ. मिश्रा के इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से उदय दुबे उर्फ चुन्नू दुबे, मुनिदेव दुबे, ललन चौहान, निर्मल कुमार, सचिन कुमार, त्रिभुवन सिंह, रामापति चरण सिंह, मो. वकील अंसारी, खुर्शीद आलम, पंकज राय, मुनि पांडेय, संतोष कुमार चौबे, पवन कुमार मिश्रा, बबलू राजा, रवि भूषण उपाध्याय, सच्चिदानंद पटेल, संजय तिवारी, रवि कुमार, संजय कुमार, जयशंकर, चंदन कुम्हार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments