Ad Code

जायदाद की लालच ने छीनी दो जिंदगियां: मां समेत पूरे परिवार को जहर देने की कोशिश, चचेरा भाई गिरफ्तार


बक्सर । जमीन और घर की लालच में इंसान कितना नीचे गिर सकता है, इसका खौफनाक उदाहरण औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में देखने को मिला। एक युवक ने अपनी ही मां समेत चचेरे भाई के पूरे परिवार को जहर देकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। जहरीला भोजन खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए, जिनमें से पिता और पुत्र की मौत हो गई।

अनुसंधान के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मृतक कृष्ण बिहारी कुशवाहा के चचेरे भाई चन्दन कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, चन्दन अपने हिस्से की 15 कट्ठा जमीन बेचकर दिल्ली जाकर बसना चाहता था, लेकिन उसकी मां इसके लिए तैयार नहीं थी। मां के विरोध से नाराज होकर उसने हैवानियत की हद पार कर दी और घर में बने भोजन में जहर मिला दिया। घटना के समय उसने खुद वह भोजन करने से इंकार कर दिया, जिससे शक और गहरा हो गया।

जहरीला खाना खाने से परिवार के सात सदस्य बीमार पड़ गए। इलाज के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग अब भी स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। फिलहाल चन्दन सलाखों के पीछे है और अपने किए की सजा का इंतजार कर रहा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu