बक्सर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) के शताब्दी वर्ष समारोह की कड़ी में सोमवार को नगर के निरंजनपुर बस्ती में विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शारीरिक प्रमुख अविनाश कुमार वर्मा एवं बस्ती निवासी सेवानिवृत पुलिस कर्मी श्रीनिवास जी द्वारा शस्त्र पूजन से हुआ।
अपने बौद्धिक संबोधन में अविनाश कुमार ने कहा कि “संघ की 100 वर्षों की यात्रा विचार से विश्वास की यात्रा है। आज संघ विश्व व्यापी संगठन बन चुका है और निरंतर बढ़ रहा है।” उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को स्मरण करते हुए कहा कि विकट परिस्थितियों में हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए ही संगठन का कार्य प्रारंभ हुआ था।
उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले एक वर्ष में संघ विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को ‘पंच परिवर्तन’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर समाज में आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन सिंह, सुशील राय, संजय सिंह, अजय सिंह, बृजेश सिंह, किशन, भुवन, राहुल रंजन, विन्ध्वासिनी सहित अनेक स्वयंसेवकों की प्रमुख भूमिका रही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
























0 Comments