बक्सर। ट्रेन संख्या 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस में रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ पोस्ट बक्सर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी को ट्रेन से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की संपत्ति शांति नगर स्थित कबाड़ी की दुकान में बेचने की बात कबूल की।
आरोपी की निशानदेही पर आरपीएफ ने तत्काल छापेमारी कर दुकान से चोरी की गई रेलवे संपत्ति बरामद की। इस दौरान दुकान मालिक एवं सक्रिय रिसीवर को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर पांडे (22 वर्ष), पुत्र स्व. मंटू पांडे, निवासी किला मैदान, थाना टाउन, बक्सर तथा सोनू अंसारी (35 वर्ष), पुत्र स्व. सराजुल अंसारी, निवासी शांति नगर, वार्ड 12, थाना टाउन, बक्सर के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट बक्सर में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के हवाले कर दिया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments