Ad Code

तनिष्क बक्सर में सावन महोत्सव की धूम, महिलाओं ने सजाया सोलह श्रृंगार


बक्सर। ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में सावन और रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सावन महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। यह महोत्सव खुशहाली के साथ-साथ सुहागिनों के सोलह श्रृंगार के महत्व को भी समर्पित रहा, जैसा कि धर्मग्रंथों में वर्णित है।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पारंपरिक श्रृंगार से कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा समापन केक काटकर हुआ।



प्रतिभागियों ने कहा कि बक्सर में किसी रिटेल कंपनी द्वारा इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है, जिसने सभी को आनंद और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर शोरूम मैनेजर मृणमोय चटर्जी ने बताया कि सावन महोत्सव और रक्षा बंधन पर तनिष्क अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है। हीरे के आभूषणों पर 25% तक और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट दी जा रही है। साथ ही ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर भी विशेष ऑफर उपलब्ध है, ताकि भाई-बहन के रिश्ते की इस पावन बेला और सावन के रंग को और खास बनाया जा सके।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu