Ad Code

कर्मनाशा नदी में निजी नाव डूबने से टला बड़ा हादसा


बक्सर । गंगा के जलस्तर में कमी के साथ सहायक नदी कर्मनाशा का जलस्तर भी शुक्रवार सुबह से धीरे-धीरे घटने लगा था। इसके बावजूद बक्सर–मोहनिया मार्ग पर अखौरीपुर गोला स्थित पुलिया के पास करीब दो से ढाई फीट पानी जमा था, जहां सरकारी नाव के साथ कुछ निजी नावें भी चलाई जा रही थीं। हालांकि, देर शाम पुलिया से भी पानी उतर गया।


दोपहर में एक निजी नाव में अचानक पानी भरने से वह डूब गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर करीब 10 यात्री और दो मोटरसाइकिलें सवार थीं। ओवरलोडिंग के कारण नाव में पानी घुसा और वह बीच सड़क पर ही बैठ गई। हालांकि, आसपास मौजूद ग्रामीणों और अन्य नाव चालकों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे पहुंचा लिया गया।



ग्रामीणों ने बताया कि यदि नाव गहरे हिस्से में डूबती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस घटना के बाद लोगों में निजी नावों के संचालन को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

इस संबंध में सीओ उद्धव मिश्रा ने बताया कि प्रशासन को निजी नावों के संचालन की जानकारी नहीं थी, क्योंकि सरकारी नाव पहले से चल रही थी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और ओवरलोडिंग से बचें।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu