Ad Code

चौसा-बक्सर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत



बक्सर । सोमवार की दोपहर चौसा-बक्सर रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पवनी कमरपुर हाल्ट के समीप डाउन लाइन पर पोल संख्या 662/28 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के मानिकपुर सेमरिया निवासी 55 वर्षीय भरत सिंह के रूप में की गई है। वे लंबे समय से कमजोर दृष्टि से पीड़ित थे।



रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भरत सिंह किसी कार्य से रेल लाइन पार कर रहे थे, तभी अचानक डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मृतक भरत सिंह दोनों आंखों से कमजोर थे और पवनी गांव के पास रहकर भीख मांगकर जीवनयापन करते थे। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास से कमंडल और चिमटा भी बरामद किया गया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu