बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मंगलवार को मकान निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूरी कर रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 5 में तिलक राय के हाता निवासी छोटे सिंह के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार छत पर ईंट रख रहा था। अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से उसका संपर्क हो गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय लोगों और साथ काम कर रहे मजदूरों ने आनन-फानन में उसे बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसी खतरनाक तारों की मौजूदगी किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विभाग की उदासीनता से लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments