Ad Code

डुमराँव कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू नेता राहुल सिंह की दमदार मौजूदगी, कहा – नीतीश कुमार हैं विकास पुरुष



बक्सर । डुमराँव नगर के टीचर ट्रेनिंग मैदान में रविवार को आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू नेता राहुल सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल होकर कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बने। 

सम्मेलन में सहयोगी दलों के नेताओं ने जहां बिहार में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने चौसा-बक्सर थर्मल पावर परियोजना को राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि बिहार निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने केंद्र और राज्य की संयुक्त सरकार को इसका श्रेय दिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह, जदयू नेता ललन सर्राफ, लोजपा नेता हुलास पांडेय, रेखा गुप्ता और पूर्व मंत्री संतोष निराला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया।

इस मौके पर जदयू नेता राहुल सिंह ने अपने संबोधन में डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक प्रगति हो रही है। सम्मेलन में राहुल सिंह की उपस्थिति और उनके समर्थकों की भारी भागीदारी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu