बक्सर । भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व एबीवीपी छात्र नेता एवं पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्याचल राय को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश सह-संयोजक दीपक यादव ने हार्दिक बधाई दी है।
भाजपा के युवा नेता दीपक यादव ने कहा कि छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित विंध्याचल राय ने एबीवीपी के मंच से युवाओं की समस्याओं, शिक्षा सुधार और छात्र हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाया। वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में विंध्याचल राय ने बिहारभर में कार्यकर्ताओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार किया। गाँव से लेकर जिला स्तर तक कानूनी जागरूकता बढ़ाने और सहयोग सुनिश्चित करने की उनकी पहल से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली।
दीपक यादव ने कहा कि विंध्याचल राय का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनना उनके अनुभव, संघर्षशील कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा लीगल सेल बिहार नए मुकाम हासिल करेगा और कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा में अग्रणी रहेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments