Ad Code

लालगंज में रोटरी बक्सर का “दृष्टि अभियान” सफल, 62 ग्रामीणों की हुई आंखों की जांच



बक्सर। रोटरी बक्सर के दृष्टि अभियान के तहत मंगलवार को लालगंज, बक्सर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

शिविर में कुल 62 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान टाइटन आई प्लस की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों को उचित परामर्श दिया और आंखों की देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की। शिविर में प्रोजेक्ट चेयर रवि निर्मल के साथ टाइटन आई प्लस के रवि गुप्ता, सुप्रिया चतुर्वेदी, शाकीम मलिक और शिवम केशरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




कार्यक्रम के दौरान रोटरी अध्यक्ष डॉ० दिलशाद आलम, सचिव एस एम साहिल, रोट्रैक्ट सचिव सुजीत गुप्ता, श्री साईं मंदिर के कौशल किशोर जी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों की बीमारियों की पहचान और समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रोटरी बक्सर के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने सराहा और कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu