बक्सर। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमावर्ती बाढ़ग्रस्त उमरपुर दियारा इलाके में मंगलवार को विश्वामित्र सेना की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह अभियान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर शाहाबाद संयोजक कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।
राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर संतोष के भाव साफ झलक रहे थे। इस मौके पर राजकुमार चौबे ने कहा कि संगठन का दायित्व केवल सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा और कठिन समय में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना भी उतना ही आवश्यक है।
खाद्य वितरण कार्यक्रम में बबन प्रधान, सचिन खरवार, राजबली गोंड, बिक्कू सिंह और अरविंद यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments