बक्सर। ब्रह्मपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी बगेन मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन के नेतृत्व में यह यात्रा भदवर मोड़ से शुरू होकर बिन टोली, भदवर, बराडी, भदा, बगेन होते हुए बगेन बाजार पहुंची। वहां से कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा कर चारों ओर तिरंगा लहराया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश वरीय नेता, ब्रह्मपुर के लाल एवं दृष्टिपुंज आई अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी रहे। उन्होंने बगेन गोला में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों कुर्बानियों और लंबी लड़ाई के बाद हमें यह आजादी मिली है। हमारे वीर सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है। आजादी का अमृत काल हमें आने वाली पीढ़ी को आजादी का महत्व बताने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान-सम्मान और गौरव का प्रतीक है, जिसे किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देना चाहिए। सीमा पर तैनात जवानों और शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित से बड़ा कुछ नहीं है।
यात्रा में भाजपा बगेन मंडल के उपाध्यक्ष धीरज कुमार पांडे, महामंत्री मनजी पासवान, विनय कुमार राय उर्फ गुड्डू राय, सोनू सिंह, धरीक्षण सिंह, पिंटू सिंह, सुनील महतो, सौरभ कुमार चंचल, प्रमोद कुमार शाह उर्फ बुद्ध शाह, सोनू कुमार राय, बिट्टू महतो, कमलेश महतो, नारायण जी सिंह, रविंद्र तिवारी, बबलू तिवारी, हनुमान तिवारी, राम जी यादव, भिखारी ठाकुर, ऋषि सिंह और अजय कुमार टुना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments