बक्सर । लोक कल्याणकारी मंच की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को डुमरांव नगर स्थित कपिलमुनी द्वार के पास आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर संयोजक रामजी प्रसाद तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने किया।
बैठक में मनरेगा में धांधली, ग्रामीण सड़कों व बाजारों की बदहाल स्थिति, गांवों के आहर, पोखर, तालाब और नालों पर अतिक्रमण तथा इंदिरा आवास योजना में अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंच के संयोजक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लोक मंच दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल सही व योग्य प्रत्याशी का समर्थन करेगा। आवश्यकता होने पर मंच अपना प्रत्याशी भी उतार सकता है।
उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि पंचायतों में मनरेगा, इंदिरा आवास, राशन कार्ड और पेंशन योजनाओं में भारी लूट-खसोट हो रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला संगठन मंत्री राम आसरे यादव ने बताया कि जल्द ही जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में लोक मंच का गठन किया जाएगा और जनता दरबार लगाकर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।
बैठक में भुवर सिद्दीकी, छोटे सिंह, विनय सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, मुन्ना मियां, पिंटू गौतम, प्रियंका देवी, दुर्गा देवी, ललिता देवी, रानी देवी, राधिका देवी, असरफ अली, नारायण कुमार, कादिर खान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments