बक्सर । बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव के निवासी और पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान रखने वाले संतोष पाठक को बंगाल प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह खबर सामने आते ही उनके गृह जिले बक्सर में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए जगह-जगह मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया।
बता दे कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से बुधवार को बंगाल प्रदेश कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा की गई। इसी क्रम में संतोष पाठक को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले वे लंबे समय से बंगाल प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 45 से पार्षद हैं और संगठन में एक अनुभवी एवं सक्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।
संगठनात्मक बदलाव में संतोष पाठक के साथ कुल 34 अन्य नेताओं को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बंगाल के विभिन्न जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इसमें रविशंकर यादव उर्फ भोला यादव को बड़ाबाजार जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बक्सर के लोगों ने संतोष पाठक की नियुक्ति को जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को बंगाल में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments