बक्सर । आगामी अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने मंगलवार से तीन दिवसीय शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के प्रथम दिन वे बक्सर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरिया पहुंचे, जहां कैप्टन जनार्दन सिंह के पिता एवं कारगिल युद्ध के वीर नायक शहीद नायब सूबेदार घनश्याम सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के परिजनों को भारत माता की तस्वीर भी भेंट की।
बक्सर गोलंबर से मझरिया पहुंचते ही सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा नेता ने “शहीद घनश्याम सिंह अमर रहें” के नारों से वातावरण गुंजा दिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि शहीदों के सम्मान में न कोई राजनीति है, न कोई पार्टी प्रोटोकॉल — यह राष्ट्रीय गौरव का महापर्व है। देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को सम्मान देना हम सबका कर्तव्य है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को भी वे एक अन्य शहीद परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जबकि गुरुवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा।
यात्रा में व्यवसाई संघ अध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजय कसेरा, हैपी मिश्रा, मुनिदेव दुबे, मोनू महाराज, नीरज श्रीवास्तव, छोटू यादव, कृष्ण तिवारी, शंभु पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, जयशंकर सिंह, रंजीत सिंह, कुंदन सिंह, अनमोल राय, रोहित तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments