बक्सर । लंबे संघर्ष और जनदबाव के बाद आखिरकार पटना–कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन का चौसा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित हो गया। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, पूरा परिसर खुशी और उत्साह से गूंज उठा। यात्री समिति और स्थानीय नागरिकों ने ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) का माला पहनाकर, फूल बरसाकर और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही जनता की मांग और संघर्ष की ऐतिहासिक जीत थी। लंबे समय से इस एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग उठ रही थी। ज्ञापन सौंपने से लेकर धरना-प्रदर्शन तक, कई प्रयासों के बाद अब जाकर यह सपना साकार हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व यात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया। उन्होंने इसे "जन-आंदोलन की ऐतिहासिक जीत" बताते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, भविष्य में यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कन्हैया प्रसाद, ठाकुर कानू, मुख्तार खां, अधिवक्ता राम लखन पाल, सुनील कुमार सिंह, भरत पांडेय, मो. इदरिश, ई. नितेश कुमार, नागेन्द्र सिंह यादव, मो. आफताब, विनोद यादव, मो. असलम, नाजीर, राम लाल गुप्ता, हो. सलमान, लालू यादव, बब्लू पाल, रमेश यादव, बलजीत पाल, अमरनाथ पाल, कन्हैया माली, उमेश खरवार, सुशील मधेसिया, रामप्रवेश राजभर, मुन्ना खरवार, कयामुद्दीन और नीरज चौधरी शामिल थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments