Ad Code

रोटरी क्लब ने चौसा क्षेत्र के 160 बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री


बक्सर । चौसा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से राहत कार्य जारी है। इसी क्रम में बुधवार को रोटरी क्लब बक्सर की ओर से वार्ड संख्या 1, 2, 7 और 8 के कुल 160 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बाढ़ जैसी आपदा में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

राहत सामग्री में आटा, चूड़ा-गुड़, मोमबत्ती, माचिस और मच्छर मारने की अगरबत्ती जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। वितरण के समय यह विशेष ध्यान रखा गया कि सामग्री केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे और पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि यदि बाढ़ की स्थिति आगे भी बनी रही, तो वे एक बार फिर सामग्री लेकर आएंगे।



स्थानीय लोगों ने इस मदद के लिए रोटरी क्लब के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की भी बड़ी भूमिका होती है, जो संकट की घड़ी में पीड़ितों को राहत पहुंचा रही है।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन मीणा कुमारी, समाजसेवी रामशंकर सिंह समेत कई रोटरी सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu