बक्सर । बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बक्सर परिषदन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की, जबकि इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधायक एवं बक्सर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी मनीष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में मनीष यादव ने कहा कि बक्सर जिला कांग्रेस जिस उत्साह, संकल्प और चट्टानी एकता के साथ राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीब और अंतिम पंक्ति के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर “घर-घर झंडा, घर-घर अधिकार” और “कांग्रेस पार्टी की गारंटी” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत कांग्रेस ने वादा किया है कि बिहार में सरकार बनने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली, दिव्यांगों को ₹1500 मासिक पेंशन, ज़रूरतमंद महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता, प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज तथा भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन पर मकान उपलब्ध कराया जाएगा।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस उनके रग-रग में बसती है और वह पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में दिन-रात गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़े रहते हैं।
बैठक में बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, विधायक विश्वनाथ राम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला देवी, कामेश्वर पांडेय, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, जय राम राम, संजय कुमार पांडे, वीरेंद्र राम, विनय कुमार सिंह, लाल बाबू मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष राजू वर्मा, अजय ओझा, संजय दुबे, पंकज उपाध्याय, प्रो. पी.के. मिश्रा, राजू यादव, इं. राम प्रसाद द्विवेदी, सत्यदेव ओझा, लक्ष्मण उपाध्यक्ष, आशुतोष कुमार त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments