बक्सर । बाढ़ और कटाव की मार झेल रहे भोजपुर जिले के जवईनिया गाँव में सैकड़ों पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह सहयोग कृष्णाब्रह्म के स्टेशन रोड स्थित प्रेम मॉल एंड मैरेज पैलेस के सौजन्य से किया गया।
गाँव में नाव के सहारे पहुँची टीम ने बेघर हुए परिवारों को भोजन सामग्री, कपड़े, नगद राशि और अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराईं। बाढ़ के कारण कई परिवारों के घर-द्वार नदी में समा गए हैं और लोग बांध या ऊँचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।
राहत वितरण में प्रेम मॉल एंड मैरेज पैलेस के प्रोपराइटर प्रेम कुमार के साथ जितेंद्र उपाध्याय गुरुजी, रोहित उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, लव कुश केसरी, बिट्टू केसरी, मोहन पांडे, सोनू यादव, गणेश ठाकुर और संतोष सिंह की अहम भूमिका रही। सभी ने मिलकर पीड़ित परिवारों तक सामग्री पहुँचाई और उनका हालचाल जाना।
पीड़ितों ने इस सहयोग के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में मिली मदद से उन्हें राहत और हौसला मिला है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments