Ad Code

खरवार समाज में खुशी की लहर, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के नए आदेश पर युवा महासभा ने की बैठक



बक्सर । जिले में युवा खरवार महासभा की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्रांक-14460, दिनांक 05 अगस्त 2025 के आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक में बताया गया कि अब खरवार जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए खतियान की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमानंद खरवार एवं संचालन हारा द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नंदु खरवार, प्रखंड अध्यक्ष मनीष खरवार, नारायण खरवार, अकाय खरवार, रोहित खरवार, चंदन खरवार, राहुल खरवार, आनंद खरवार, हरिकेश्वर खरवार, प्रमोद खरवार, अमित खरवार, तरुण खरवार समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।



जिला अध्यक्ष परमानंद खरवार ने कहा कि वर्षों से खरवार समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र के लिए सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन बिहार सरकार के नए आदेश के बाद बिना खतियान के भी प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सकेगा। इससे समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और अन्य योजनाओं में लाभ मिल सकेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री साम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल एवं राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार को धन्यवाद एवं बधाई दी गई। उपाध्यक्ष नंदु खखार ने कहा कि इस आदेश से खरवार समाज में उत्साह का माहौल है और यह फैसला युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम साबित होगा।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu