बक्सर। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एनएच-922 स्थित ऊपरी ग्राहथा मोड़ पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला प्रभारी महावीर यादव और हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष सिंह बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पीछे चल रहे बसपा नेता महावीर यादव भी वाहन की चपेट में आने से असंतुलित होकर गिर पड़े और घायल हो गए।
स्थानीय लोगों अनिल कुमार, सोनू चौबे, आशुतोष मिश्रा आदि की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments