बक्सर । बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के क्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से मंगलवार को चौसा प्रखंड अंतर्गत जारीगवां और चक्रहशी गांवों में सैकड़ों परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए इन परिवारों को खाने के लिए चूड़ा, गुड़, सत्तू और रहने के लिए तिरपाल दिया गया।
यह राहत वितरण अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े ओम जी यादव, रितेश जी उपाध्याय और अवधेश जी की उपस्थिति रही।
राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर राहत की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने रेडक्रॉस सोसाइटी और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य जारी रहेंगे और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाती रहेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments