Ad Code

मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ को दी गई मास्टर समरी शीट



बक्सर । सदर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर ने की। बैठक में सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को मास्टर समरी शीट सौंपी गई, जिसमें संबंधित क्षेत्र के सभी मतदाताओं का संपूर्ण विवरण भरना अनिवार्य होगा।


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि बीएलओ निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक मतदाता का विवरण सटीक और पारदर्शी ढंग से भरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है।



बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को तकनीकी व प्रक्रियागत पहलुओं की जानकारी दी और यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण त्रुटिरहित हो।

यह अभियान मतदाता सूची को अद्यतन करने और नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में सभी योग्य नागरिकों को मतदान का अवसर मिल सके।

बैठक के अंत में बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज और दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu