Ad Code

काजीपुर मुखिया पर कार्यवाई तय, महिला के शिकायत पर पटना प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय से उप निदेशक ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र



बक्सर । सिमरी प्रखंड अंतर्गत काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अंसारी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। आवास योजना में घूस मांगने को लेकर वायरल ऑडियो व वरीय अधिकारियों के जांच में मामला सत्य पाए जाने पर पटना प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय से उप निदेशक ने पिछले माह 19 तारीख को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही से संबंधित पत्र जिलाधिकारी बक्सर को प्रेषित कर दिया है। इस पत्र की एक प्रतिलिपि शिकायतकर्ता पीड़ित महिला को भी डाक द्वारा भेजा गया है। 


विडंबना यह है कि पत्र निर्गत होने के 03 सप्ताह बाद भी मुखिया के खिलाफ कार्यवाई करने का आदेश जिला से अब तक जारी नहीं हुआ। इससे पीड़िता उषा देवी एवं उसके परिवार के लोगों में रोष व्याप्त है। मालूम हो कि पीड़िता उषा देवी आवास योजना में रिश्वत मांगने के आरोपी काजीपुर मुखिया के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही की मांग करते हुए जिला से लेकर पटना तक अधिकारियों के पास न्याय के लिए दौड़ लगा रही है। वही, इस मामले को लेकर पीड़िता बीते 31 जुलाई को पटना स्थित प्रमंडलीय आयुक्त से भेंट की थी, जहां उनके द्वारा बताया गया कि मुखिया के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने से संबंधित पत्र बक्सर डीएम को भेज दी गई है। वहां जाकर आप डीएम से मुलाकात कीजिए।



बहरहाल, काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अंसारी के विरुद्ध कार्यवाही से संबंधित पत्र जारी होने के बाद जिले के भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों में भय एवं दहशत का माहौल कायम है।

सनद रहे कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अंसारी द्वारा लाभुका उषा देवी पति मनीष चौधरी से आवास योजना का पैसा निर्गत करवाने के लिए 10 हजार रूपये की घूस मांगी गई थी तथा नहीं देने पर पैसा रोक देने की धमकी दी गई थी।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu