Ad Code

खेत में बिछे करंट प्रवाहित तार ने ली महिला की जान, युवक गंभीर रूप से घायल



बक्सर । इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मितनपुरवा गांव में धान की रोपनी के दौरान करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा खेत के पास गिरा करंट से चालू विद्युत तार वजह से हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

घटना बुधवार की है। मितनपुरवा निवासी स्व. रामाधार राय की पत्नी 55 वर्षीय महदेइया देवी धान की रोपनी के लिए खेत में गई थीं। उसी दौरान खेत के पास पड़े बोरिंग के कटा हुआ विद्युत तार उनकी चपेट में आ गया। महिला को करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। पास ही मौजूद युवक भी बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।



स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महदेइया देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि खेत के समीप एक कटे हुए तार में करंट प्रवाहित था, जिससे यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu