बक्सर । राजपुर थाना क्षेत्र के नावागांव में शनिवार की शाम घरेलू उपकरण चालू करने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरालाल के पुत्र धनजी कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, धनजी कुमार घर में पंखा चालू करने के लिए प्लग लगा रहा था, तभी अचानक बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत राजपुर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
स्थानीय समाजसेवी ब्रह्मा राय ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जर्जर तार और असुरक्षित बिजली कनेक्शन के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments