बक्सर । सिमरी प्रखंड के पैगम्बरपुर पंचायत अंतर्गत बड़का सिंघनपुरा गाँव में सोमवार को नवनिर्मित त्यागी रॉयल पैलेस एंड मैरेज हॉल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र कुँवर, रवि भूषण ओझा, समाजसेवी संगठन के संयोजक एवं पूर्व सैनिक शशिभूषण ओझा, रमेश ओझा, भाजपा नेता बिकेश पांडेय समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उद्घाटन समारोह के साथ ही हॉल के प्रोपराइटर ऋषिकेश ओझा उर्फ ‘त्यागी जी’ की पुत्री केशवी ओझा का अन्नप्राशन संस्कार भी धूमधाम से संपन्न होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इस अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें भोजपुरी गायक विष्णु ओझा, सुपरस्टार गोलू राजा, गायक अशोक मिश्रा,गायक सनी पान्डेय सहित कई नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे उद्घाटन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति से होगी। अतिथियों के स्वागत व सम्मान के बाद दोपहर 2 बजे प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments