बक्सर । सदर मुख्यालय के किला मैदान पम्पगृह के पास अवस्थित सेवा बस्ती में भाजपा नेता डॉ० राजेश मिश्रा ने भारत माता के चित्रपट पर मल्यार्पण कर गरीब बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस मौके पर डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि सेवा बस्ती के बच्चे बच्चियों ने मेरे कलाई पर रक्षासूत बांध कर रक्षाबंधन के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया। सेवा बस्ती में शिक्षा, स्वास्थ और निवास का मुद्दा मुख्य है जिसके निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है।
सेवा बस्ती के बच्चे काफी मेधावी है इनको सही समय पर सही रस्ता मिल जाए तो व्यापक स्तर पर बदलाव हो सकता है, हल्की सरकार के द्वारा पानी, बिजली, शौचालय, विद्यालय, राशन का उचित प्रबंध किया गया है ।
इस मौके पर व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजय वर्मा, उदय दुबे उर्फ चुन्नू दुबे, अनमोल राय, रधमुनिया देवी, काली देवी, हेवंती, सुनीता देवी जबकि बच्चों में मधु, लाली, कौशल्या, सोनी, प्रमिला, गुड़िया, परी सहित दर्जनों बच्चे मौजूद थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments