- पेड़ो को राखी बांधकर उनकी रक्षा का लिया गया संकल्प
- आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं रोगमुक्त पर्यावरण देने के लिए पौधारोपण के साथ साथ उनका रक्षण नितांत आवश्यक - शैलेश ओझा
बक्सर । सावन पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत तुलसी आश्रम रघुनाथपुर स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार एवं तुलसी विचार मंच के द्वारा "वृक्षबंधन" कार्यक्रम सह पर्यावरण संरक्षण विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। आश्रम परिसर स्थित कदंब, आम, पाकड़ आदि के वृक्षों पर को राखी बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया गया साथ ही पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में पर्यावरण प्रदूषण, कम होते जंगल, बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण और उनकी सुरक्षा पर बल दिया गया।
इस अवसर पर तुलसी विचार मंच के संयोजक शैलेश कुमार ओझा ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरती पर साक्षात भगवान शिव के अवतार है। जिस तरह भगवान शिव ने हलाहल विष पीकर सृष्टि की रक्षा की वैसे ही पेड़ पौधे प्रदूषण रूपी विष पीकर हमे प्राणवायु के रूप में ऑक्सीजन देकर हमारे प्राणों की रक्षा करते है। इसलिए हम सब का दायित्व बनता है कि हम सब प्रकृति से प्यार करे और इसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहे।
दक्षिण बिहार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह प्रमुख नित्यानंद ओझा ने कहा कि जल,जंगल, जमीन,जन, जानवर एवं वायु पर संकट आ गया है। इसका दोषी प्रकृति नहीं मानव स्वयं है। मानव 10 करोड़ पेड़ प्रतिवर्ष लगाते हैं परंतु स्वार्थी मानव 20 करोड़ पेड़ प्रतिवर्ष काट लेते हैं। जिस कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। पंडित राजू मिश्रा ने कहा कि प्रकृति को माता मानकर जब हम पूजने लगेंगे तो धीरे धीरे पर्यावरण संतुलन बन सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दक्षिण बिहार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सह प्रमुख नित्यानंद ओझा, जिला सह संयोजक शैलेश ओझा, पंडित राजू मिश्रा, अजीत कुमार, संतोष साह, दशरथ साह, ललन माली आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments