बक्सर । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह ने शनिवार को चौसा प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 (SIR) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैम्प में मौजूद कर्मियों से अब तक प्राप्त आवेदनों, दावा-आपत्ति और राजनीतिक दलों की ओर से मिले आवेदन की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी दल की ओर से दावा-आपत्ति नहीं आई है, लेकिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 बड़ी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं।
डीएम ने शनिवार सारांश सीट की समीक्षा की और मतदान केंद्रवार 2003 की मार्किंग की प्रगति पर असंतोष जताया। चौसा प्रखंड में कार्य केवल 63% पूरा होने पर उन्होंने एईआरओ को कल तक हर हाल में 100% कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 23 बीएलओ की प्रगति 50% से भी कम है। डीएम ने ऐसे सभी बीएलओ को गंभीरता से काम करते हुए कैंप मोड में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया।
उन्होंने लिंगानुपात बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाए। वर्तमान लिंगानुपात 906 है, जिसे 930 से ऊपर ले जाना है। साथ ही, 18-19 आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए कहा ताकि वे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र में भागीदारी कर सकें।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बीडीओ चौसा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments