Ad Code

हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा जांच, अक्रियाशील उपकरणों को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश


बक्सर । जिला अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार को डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान फायर कर्मियों ने सभी संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों एवं उपकरणों की बारीकी से जांच की।


जांच के दौरान कई जगहों पर अग्निशमन यंत्रों को अक्रियाशील पाया गया। जिस पर पदाधिकारी ने संबंधित संस्थानों को शीघ्र ही उपकरणों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आकस्मिक अग्नि आपदा से निपटने के लिए हर संस्थान में सक्रिय और कार्यशील सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। ऐसे में लापरवाही करने वालों पर आगे कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।


शिखा कुमारी ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। आग लगने की स्थिति में कुछ ही मिनटों की देरी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए सभी हॉस्पिटल और नर्सिंग होम अपने परिसर में नियमित रूप से अग्निशमन यंत्रों की जांच और मेंटेनेंस सुनिश्चित करें।

फायर विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में भी सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश गया। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमेशा अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu