बक्सर । जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पथ निर्माण मंत्री एवं बक्सर के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन ने बक्सर इटाढ़ी रोड पर बड़ी सौगात दी है। इटाढ़ी बाजार से होकर गुजरने वाले 1.5 किमी लंबे सड़क खंड के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
नए स्वरूप में बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर होगी तथा बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा, जिससे यातायात और भी सुगम और सुरक्षित हो सके। लंबे समय से व्यस्त रहने वाली इस सड़क के जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने इस महत्वपूर्ण योजना की स्वीकृति के लिए प्रभारी मंत्री नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बक्सर में भले ही भाजपा का जनप्रतिनिधि न हो, लेकिन मंत्री जी ने कभी इस कमी का एहसास नहीं होने दिया। लगातार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए उन्होंने बक्सर के लोगों का भरोसा जीता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से व्यापार, आवागमन और आमजन की सुविधा में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने भी मंत्री नितिन नवीन को ‘विकास पुरुष’ बताते हुए धन्यवाद दिया। इस परियोजना के शुरू होने से बक्सर इटाढ़ी रोड पर जाम की समस्या और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments