बक्सर । क्रीड़ा भारती की बक्सर जिला इकाई की बैठक रविवार को अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत मंत्री डॉ. रमेश राय एवं विभाग संयोजक अरविंद कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़ प्रतियोगिता, वूशु समेत कई खेलों के आयोजन का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त "क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा" को आगामी 14 सितंबर को अखिल भारतीय स्तर पर कराने का निर्णय लिया गया। यह परीक्षा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, खेल मैदानों एवं जिम में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित की जाएगी। वहीं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थलों पर खेल संवाद सह संगोष्ठी आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, जिला मंत्री जयप्रकाश, जिला सह मंत्री आशुतोष ओझा, योग प्रमुख संदीप कुमार आर्य, सुदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत मंत्री डॉ. रमेश राय ने मार्गदर्शन भी प्रदान किया। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments