Ad Code

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में महिला का मंगलसूत्र चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच



बक्सर । ब्रह्मपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के रमदतही प्रसौंडा गांव की रहने वाली शिल्पी राय पत्नी राहुल राय के साथ घटी। जानकारी के अनुसार, शिल्पी राय अपनी बहन के साथ 4 जुलाई की सुबह लगभग 7:30 से 8:00 बजे के बीच मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। 

इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से करीब 20 ग्राम सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। शिल्पी राय ने पुलिस से आग्रह किया है कि मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर चोर की पहचान की जाए और उनका मंगलसूत्र बरामद किया जाए।



पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu