Ad Code

बक्सर में गूंजा सनातन का उद्घोष, विश्वामित्र सेना का जागरण रथ पहुंचा कर्मभूमि पर



बक्सर । भगवान श्रीराम की पावन कर्मभूमि बक्सर की धरती रविवार को एक बार फिर सनातन संस्कृति की गौरवगाथा का साक्षी बनी। पटना से विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया "सनातन जागरण रथ" भव्य स्वागत के बीच बक्सर पहुंचा। रथ के आगमन पर नगर से लेकर गांवों तक जनमानस में अपार उत्साह देखने को मिला।


यह विशेष रथयात्रा बिहार के उपेक्षित सनातनी स्थलों की पहचान को फिर से जीवंत करने और उनकी गौरवमयी गाथा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर निकली है। रथ के स्वागत में जगह-जगह दीप प्रज्वलित किए गए, पुष्प वर्षा की गई और धर्मध्वज लहराए गए। रथयात्रा के दौरान लोग "जय श्रीराम" और "सनातन धर्म अमर रहे" जैसे जयघोष करते दिखे।

इस अवसर पर श्री राजकुमार चौबे ने कहा, “यह रथ केवल एक सांस्कृतिक यात्रा नहीं है, यह हमारी पहचान, परंपरा और आस्था को पुनर्स्थापित करने का संकल्प है। विश्वामित्र सेना का यह जागरण रथ हर उस स्थल तक पहुंचेगा, जहाँ सनातन संस्कृति को भुला दिया गया है और उसे फिर से गौरव दिलाएगा।”



रथयात्रा गांव-गांव में पहुंचकर विश्वामित्र ऋषि की तपोभूमि और सनातन धर्म की महिमा का संदेश सुना रही है। इस अभियान से जुड़े युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी से यह सांस्कृतिक जागरण जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।

विश्वामित्र सेना की योजना है कि यह जागरण रथ आगे अन्य जिलों और धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ेगा, जहाँ लोककलाओं, भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सनातन धर्म की शिक्षा और गौरवशाली इतिहास का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बक्सर की धरती से उठी यह अलख, आने वाले समय में प्रदेश भर में सांस्कृतिक चेतना की नई लहर लाएगी।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu