Ad Code

महर्षि विश्वामित्र जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 563 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग



बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बक्सर नगर इकाई के तत्वावधान में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 563 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 283 छात्र और 280 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई गई, जिसके लिए परिषद के 80 से अधिक कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लगे रहे।


जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने बताया कि अभाविप स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर संघर्षरत है। इसी क्रम में बक्सर इकाई द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि छात्र-छात्राओं में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित हो सके। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण अभाविप के स्थापना दिवस पर किया जाएगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹11,000, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को ₹5,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को ₹2,100 की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।




वहीं, जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने बताया कि परीक्षा के संचालन में परिषद के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लगे रहे, ताकि किसी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रतियोगिता के दौरान खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनिश तिवारी, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक राहुल कुमार, नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा, विभाग छात्रा प्रमुख अंशिका सिंह, विराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, प्रकाश पाठक, दिव्यांशु मिश्रा, निर्भय ओझा, दुर्गेश पांडेय, शशिकांत कुमार, अक्षत कुमार, वैभव कुमार, ऋषिनंदन दुबे, सौरभ चौबे, नीतिश कुमार, विवेक पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu