Ad Code

भाजपा ने बक्सर में संगठन विस्तार किया, कंचन देवी मिली बड़ी जिम्मेदारी


बक्सर । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। पार्टी के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पूर्व में नगर अध्यक्ष रहीं कंचन देवी को पदोन्नत कर भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है,  किसान मोर्चा का नेतृत्व जय प्रकाश राय को दिया गया है, वहीं अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंद लाल पंडित बनाए गए हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी रामाश्रय राम को सौंपी गई है और अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष अमर गोंड को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान हामिद को दी गई है।




इन नियुक्तियों की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु, सह प्रभारी अशोक भट्ट और जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा की संयुक्त सहमति से की गई।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवपदस्थापित मोर्चा अध्यक्षों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2025 में बिहार में एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu