- 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, पार्टी ने मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की
बक्सर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) का नेतृत्व अब अविनाश पांडेय को सौंपा गया है। अविनाश पान्डेय अब युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष होंगे। वही इस उपलब्धि के बाद अविनाश को बधाई देने वालों का तांता लगा है। अविनाश पांडेय ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश राय, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए नंदलाल पंडित, अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए रामाश्रय राम तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिम्मा अमर गोंड को दिया गया है। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान हामिद के हाथों सौंपी गई है।
इन सभी नियुक्तियों की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु, सह प्रभारी अशोक भट्ट और जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा की संयुक्त सहमति से की गई।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करें और आगामी चुनाव में एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। इन नई नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
0 Comments