बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलीरामपुर में गुरुवार की दोपहर पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर लाठियां चटकाई गई। इस मारपीट की घटना में दोनो पक्ष की ओर कुल छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहा एक कि स्थिति गम्भीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया। इस घटना में दोनो पक्ष की ओर से थाने में आठ- आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक सुदर्शन यादव व ब्यूटी राय पति विक्की राय के बीच पुराना भूमि विवाद का मामला है।
गुरुवार को इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमे एक पक्ष के सुदर्शन यादव, रत्न सिंह व उसकी 14 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस विवाद स्थल पर पहुंची व घायलों को इलाज के सदर अस्पताल भेजा गया। जहा गम्भीर स्थिति होने पर सुदर्शन यादव को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया।
वही, दूसरी ओर दूसरे पक्ष से भी तीन लोग जख्मी हो गए। उनका इलाज भी सदर अस्पताल में कराया गया। दोनो तरफ से इस मामले में आठ-आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इस सम्बंध में थानाप्रभारी शम्भू भगत ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी पर पुलिस को भेजा गया। इस मारपीट में दोनो तरफ से आठ-आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हेतु आवेदन दिए गए है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
0 Comments