Ad Code


बक्सर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा



- अक्षय तृतीया पर सनातन संस्कृति का अद्भुत उत्सव
- नगर की गलियाँ जय परशुराम के जयकारों से गूंजीं

बक्सर । जिसकी मिट्टी ऋषि विश्वामित्र और महान तपस्वियों की साधना से पावन हुई है, मंगलवार को पुनः धर्म और संस्कृति की हुंकार बनकर गूंज उठा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सनातन सेवा संस्थान, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया।

संस्थान द्वारा पहली बार निकाली गई यह शोभायात्रा श्रद्धा, संगठन और सनातनी गौरव का भव्य प्रतीक बन गई। किला मैदान से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी, रामरेखा घाट, पीपरपांती रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज से होती हुई पुनः किला मैदान में सम्पन्न हुई। यात्रा में जन-जन की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखी गई, जिसने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

नगर की गलियाँ भगवा पताकाओं से सजी थीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा की जा रही थी। “जय परशुराम”, “हर हर महादेव” और “जय सनातन” के गगनभेदी उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा था। हर उम्र के लोगों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह से इस शोभायात्रा में भाग लिया।



महिला नेत्री वर्षा पान्डेय ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा केवल एक परंपरागत उत्सव नहीं है, बल्कि जाग्रत सनातन चेतना की पदयात्रा है। यह पुकार बक्सर से उठकर पूरे राष्ट्र को संदेश दे रही है कि सनातनी अब एकजुट होकर धर्म की मशाल थामे संगठित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का संदेश केवल अस्त्रधारी बनने का नहीं, बल्कि आत्मबल और धर्मबल से अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने का है। यह शोभायात्रा सनातन एकता का प्रतीक बनकर उभरी है, जो बक्सर से एक नया संकल्प लेकर चली है।

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पारंपरिक परिधानों में सजी माताएँ और बहनें शोभायात्रा की अगली पंक्तियों में चलती हुई सनातन की स्त्री शक्ति का अद्भुत परिचायक बनीं। युवाओं में भी अभूतपूर्व जोश देखा गया। विभिन्न मोहल्लों और रास्तों पर भगवा ध्वज फहराए गए थे। लोगों ने घरों और दुकानों को सजाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।


यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं था, बल्कि धर्म, समाज और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का एक नव-संकल्प था। हर कदम पर सनातन संस्कृति का अद्भुत उत्साह और आत्मगौरव स्पष्ट झलक रहा था।

कार्यक्रम की सफलता में सनातन सेवा संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन,प्रदेश प्रवक्ता अमित पान्डेय, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष संतोष ओझा, संस्था के उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, त्रिभुवन पाठक, राघव कुमार पाण्डेय,सोनू तिवारी, गिट्टू तिवारी, उपेन्द्रनाथ पाण्डेय, अरुण उपाध्याय, प्रकाश पाण्डेय, आनन्द कुमार पांडेय, अखिलेश पांडेय, तेजनारायण ओझा, सौरभ चौबे, रेडक्रॉस सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी,अमरेंद्र पान्डेय,दुर्गाचरण मिश्रा, इंद्रजीत, डॉ राजेश मिश्रा, प्रदीप दूबे, भगवती महिला मंडल, मोहित बाबा, छोटे ओझा, कल्लू राय, धनंजय राय, विक्की उपाध्याय सहित शाहाबाद क्षेत्र के समस्त सनातनी इस शोभायात्रा का अभिन्न अंग बने।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu