बक्सर । उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में बक्सर जिला में दो दिवसीय फगुआ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दो दिवसीय फगुआ उत्सव आयोजन के क्रम में दिनांक 11 मार्च को बी० एन० उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर महोत्सव के साथ-साथ दो दिवसीय फगुआ उत्सव की शुरुआत हुई। इसी क्रम में आज नगर भवन बक्सर में फगुआ उत्सव का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि फगुआ उत्सव होली पर्व के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत में होली पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। यह पर्व यह बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है। इस उत्सव का धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि इसे भगवान कृष्ण और राधा की लीला से भी जोड़ा जाता है। साथ ही यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज के इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के कुल 45 कलाकारों के दल द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा आगामी मार्च महीने में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
17 मार्च को जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
17 मार्च को ही बक्सर में विश्वामित्र महोत्सव
21 मार्च को डुमरांव राज उच्च विद्यालय में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव
22 मार्च को पूरे जिले में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा
फगुआ उत्सव में निम्न प्रस्तुति दी गई-
दीपक एवं दल, हरियाणा के द्वारा लोक नृत्य-फाग, घूमर एवं पनिहारी पर प्रस्तुति दी गई।
डॉ० रवीन्द्र कुमार एवं दल औरंगाबाद, बिहार के द्वारा होली गायन, झिझिया पर प्रस्तुति दी गई।
खुशबू पारीक एवं दल, राजस्थान के द्वारा चारकुला, ब्रज, लोक नृत्य-मयूर व फूलों की होली पर प्रस्तुति दी गई।
स्थानीय कलाकारों द्वारा जट जटिन पर प्रस्तुति दी गई।जिलाधिकारी द्वारा सभी बक्सर जिलेवासियों से विभिन्न कार्यक्रमों एवं महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु अपील किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
0 Comments