Ad Code


नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है- मुख्य पार्षद किरण देवी



बक्सर । जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत तियरा बाजार के तारा शिवशंकर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगड़ में चिराग संस्थान के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर सिस्टर स्नेहा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चौसा नगरपंचायत के मुख्य पार्षद किरण देवी एवं पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव (अधिवक्ता) उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। यहां तक की अब आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स की हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। 




इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।साथ ही हमारे शास्त्रों में कहा गया है "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता" अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता वहीं सभी देवता विराजते हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं।

हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। आंगे सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रति संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। 

डॉ यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। महिलाओं को सशक्त बनाने में पुरुषवादी मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। कार्यक्रम में सिस्टर चेतना, सिस्टर सरीना,सिस्टर सुनीता,फादर संतोष,फादर उपेंद्र,फादर विजय राम सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu